सांईं इतना दीजिए जामे कुटूम समाय मैं भी भूखा न रहूं साधु भी न भूखा जाये। कबीर दास की इस वाणी को आज हम सिर्फ अपने जेहन में ही रखते हैं। अच्छे दिन का मतलब यह नहीं होता कि हम अमीर हो जाएं, हमारे पास बहुत पैसे आ जाएं नई सरकार को बने अभी सौ दिन भी नहीं हुए और लोग दिल्ली की तरफ आंख गड़ाए बैठे हैं। आरोप प्रत्यारोप का सिलसिला जोरों पर है। जनता खुल कर बोलने मे भी घबरा रही है उन्हें लगता है कि नरेंद्र मोदी चुनाव प्रचार के समय जो वादे किये थे वह पूरा नहीं होता दिख रहा है।
Wednesday, 10 September 2014
राजनैतिक में अच्छे उम्मीदवार की कमी क्यों
“प्लूटो के कथन के अनुसार अच्छे शासन के लिए राजा, सैनिक और जनता में सामंजस्य होना अतिआवश्यक है” अगर ऐसा नहीं होगा तो अच्छे शासन की कामना करना व्यर्थ है। यह सामंजस्य भारत के मुगल साम्राज्य में दिखा जहां अकबर मुस्लिम शासक होते हुए भी इस प्रकर से साम्राज्य को चलाया की आज भी उनका गुणगान किया जाता है। अच्छे शासन के लिये ईमानदार शासक का होना अतिआवश्यक है जो भारत में इस वक्त कम ही दिखता है।
Monday, 8 September 2014
"खानदानी राजनीति"
परिवर्तन संसार का नियम है यह कथन आज के युग में धूमिल होती दिख रही है। मैं बात कर रहा हूं राजनीति परिवेश में अपनों की राजनीति का। इतिहास गवाह है कि अति कुछ भी हमें प्रकृति (प्रकृति) और समाज से दूर करती है। चाहे विश्वयुद्ध हो, केदार नाथ त्रासदी हो या कश्मीर का जल प्रलय। अति युद्ध ने विश्वयुद्ध का रूप लिया तो अति प्रकृति से छेड़छाड़ केदार नाथ और कश्मीर जल प्रलय का।
Subscribe to:
Posts (Atom)


