Wednesday, 4 February 2015

वोट किसको दें


अभी दिल्ली में जो चुनाव का पर्व चल रहा है इस्से निश्चत ही वहां के पार्टी और प्रत्याशीयों में गजब के उत्साह व्याप्त होगा, पर उम्मीदवारों और पार्टियों को लेकर जो दुविधा वहां के लोगों में हैं कोई पुछने वाला नहीं। वर्तमान सरकार के साथ जाए या आम आदमी के दुख दर्द को समझे यही सोचते हुए चुनाव का दिन भी सामने आता जा रहा है। वहीं दिल्ली से बाहर की जनता नजर गराए बैठी हैं कि आखिर क्या होगा? जहां एक ओर आम आदमी के चेहते केजरीवाल हैं तो एक ओर साफ सुथरी छवि की किरण बेदी।

अब बारी है जनता की कि वह किसको अपना मसीहा बनाती है। पिछली बार जब आप की सरकार बनी थी तो सबसे ज्याद खुशी गरीब तबके के लोगों को हुई थी। वहां जितने दिन भी आप सत्ता में रहीं जनता के हित को ध्यान में रखकर ही काम किया। और जब आज केजरीवाल फिर से अस्तिव में आने की कोशिश कर रहे हैं तो उनके सामने सबसे बड़ी चुनौती भाजपा द्वारा दी जा रही है जहां भाजपा  ने किरण बेदी को मुख्यमंत्री का दावेदार बनाया है।

अभीतक के रूझान को देखकर यह अनदेशा लगाया जा रहा है कि आप के ओर ज्यादा जनता नजर आ रही है। एबीपी और नील्सन के रिपोर्ट के अनुसार भी आप को भाजपा के अपेक्षा ज्याद सीट मील रही है। आप के घोषणा पत्र को भी जनता के हित को ध्यान में रखकर बनाया गया है ताकि जनता लुभाए अब बात आती है जनता लुभाती है कि नहीं। यह तो वक्त ही बताएगा। आम लोगों का कहना है कि बहुत दिनों के बाद ऐसा कोई लीडर मिला है जिसपर विश्वास किया जा सकता है।

परिणाम कुछ भी हो यह तो प्रतीत हो रहा है कि भारतीय राजनीति में अच्छे उम्मीदवार का आना शुरू हो गया है और लोग के मन में भी लग रहा है कि अब भारत के विकास में जरूर तेजी आएगी इसका ताजा उदाहरण दो दिग्गज और भावी उम्मीदवार आमने सामने।  

No comments:

Post a Comment