Friday, 5 December 2014

अमीर के साथ सब


 

कुछ दिन पहले श्री जीतन राम मांझी ने कहा था कि गरीबों का इतिहास कोई नहीं लिखता। आखिर इसका जिम्मेवार कौन है? जितने भी घोटाले हुए हैं उसमें नेताओं की भागीदारी साबीत भी हुई उन्हें जेल भी हुआ पर बात आ जाती है कि पैसा जो घोटले हुए थे वह कहां गया। ईसका जवाब किसी के पास नहीं रहता है। वह लोग जो घोटाले में संलिप्त रहते हैं उनको तो जमानत मिल जाती है पर उन गरीबों का क्या जो कुछ पैसों के लिए जेल में सड़ रहे होते हैं। ऐसे लोगों के जमानत के लिए भी कोई नहीं आता है।


     भारत के ज्यादा से ज्यादा नेता अमीर ही है या यह भी कहा जाता है कि वही लोग नेता बन सकता जिसका कहीं न नहीं कनेक्शन है ऐसे खानदान से जो नेता है। इन लोगों को बहुमत भी मिल जाती है वही जमीनि हकीकत जानने वाले लोग को एक एक मत के लिए तरसना पड़ता हैं। हम अगर किसी काम से सरकारी दफ्तर जाते हैं तो काम आसानी हो जाता है, चाहे वह काम कैसा भी हो। कुछ पैसे देकर या कोई और हतकन्डा अपनाकर वहीं कोई गरीब जाता है जो पैसा नहीं दे सकता है इनके काम होने में महीनों लग जाता है।

    ऐसे लोग जो दिल्ली में काम कर रहा होता है जब वह घर आता है तो उन्हें अपना पैसा अपने अंडरवियर में छुपाकर लाना पड़ता है क्योंकि उन्हे डर रहता है कि उसका पैसे या तो पुलिस वाले छीन लेंगे या चोरी हो जाएगी। ऐसे लोग ज्यादातर साधारण टिकट से सफर करते हैं। जो पुलिसवाला उनसे पैसे छिनते हैं उनका हिम्मत नही होता है कि वह ए, सी वोले डब्बे में जाए। पर वहीं पुलिसवाला साधारण डब्बे में आसानी से घुसकर यात्रीयों को परेशान करते हैं। इनका मदद करनेवाला भी कोई नहीं रहता है और जब कोई सुट-बूट वाले के साथ कुछ होता है तो कई लोग आ जाते हैं।

   यही बात सोचने पर सबको मजबूर कर देती है कि आखिर इसका निबारण कैसे होगा तो उन लोगों को भी यह सोचना परेगा जो या तो अमीर या समाज के जिम्मेदार व्यक्ति उन्हे लोगों को यह एहसास करवाना परेगा कि आप गरीब हैं तो क्या हुआ आपको भी समान अधिकार हा कि आप भी इस समाज में सुरक्षित हैं।   

No comments:

Post a Comment