Wednesday, 10 September 2014

राजनैतिक में अच्छे उम्मीदवार की कमी क्यों




“प्लूटो के कथन के अनुसार अच्छे शासन के लिए राजा, सैनिक और जनता में सामंजस्य होना अतिआवश्यक है”  अगर ऐसा नहीं होगा तो अच्छे शासन की कामना करना व्यर्थ है। यह सामंजस्य भारत के मुगल साम्राज्य में दिखा जहां अकबर मुस्लिम शासक होते हुए भी इस प्रकर से साम्राज्य को चलाया की आज भी उनका गुणगान किया जाता है। अच्छे शासन के लिये ईमानदार शासक का होना अतिआवश्यक है जो भारत में इस वक्त कम ही दिखता है।

आज के बच्चो से पूछा जाता है कि वह क्या बनना चाहता है तो उसका जवाब आता है डॉक्टर, इंजीनीयर, क्रिकेटर, एक्टर लेकिन राजनीति का नाम लेने वाले कोई नहीं ऐसी हालात में राजनीति में ईमानदार लोगों की कमी तो होगी ही। बच्चे को देश का भविष्य कहा जाता है। अगर भविष्य ही राजनीति से पिछा छुड़ाने लगे तो ईमानदार लोगों की कामना करना व्यर्थ है। भारत की जनसंख्या का 40% युवा हैं जिसका राजनीति में भागीदारी न के बराबर है। राजनीति में ऐसे लोग ही आ पाते हैं जिनका कहीं न कहीं कनेक्शन होता है राजनैतिक परिवारों से। जनता भी बिना जांच परख के उम्मीदावार को चुन लेती हैं।

राजनैतिक पार्टियों के द्वारा भी सकारात्मक पहल नहीं किया जाता है जिससे नई पीढ़ी वाले लोगों को मौका मिल सके और वह ईमानदारी से काम कर सके। पुराने जमाने के सोच भी ईमानदारी से दूर करती है जैसे हमारे घर का विचार होता है सरकारी नौकरी करो, अलगी कमाई कितनी है इन बातों से भी लोगों के मन में पहले से विचार आ जाता है कि जहां अलगी कमाई है वहीं नौकरी  किया जाय। सभ्य समाज के मन में भी यह बैठा हुआ है कि राजनीति बहुत गंदा होता है या राजनीति में अच्छे लोगों की जगह नहीं है। ऐसी कोई संस्था भी नहीं है जो राजनीति को बढ़ावा दे और युवाओं को राजनीति में करियर बनाने के लिए प्रोत्साहित करे।

आज हमारी सभ्य समाज जो राजनैतिक मंच से दूर हो गई है, उसे जरूरत है राजनीति में जुड़ने की ताकि देश की सत्ता सही लोगों के पास आये और देश का सतत विकास हो सके। राजनैतिक पार्टियों को भी जरूरत है कि वह सच्चे उम्मीदवार का चयन करे। शिक्षण संसथान को भी चाहिए कि वह छात्रों को प्रोत्साहित करे कि राजनीति कोई गंदा कार्य नहीं है बल्कि इसमें भी ईमानदारी आ सकती है और करियर बनाने के साथ साथ जनता  सेवा भी की जा सकती है, तभी अच्छे और ईमानदार लोग राजनीति में आएंगे।    
 

No comments:

Post a Comment